Tata Curvv EV Price in India: इस साल टाटा मोटर्स के लिए एक बेहद खूबसूरत साल के साथ साथ बहुत व्यस्त भी होने वाला है क्योंकि 2024 में टाटा मोटर्स अपना कई कार भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इसमें से कुछ इलेक्ट्रिक कार और कुछ फ्यूल टैंक के साथ होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे Tata Curvv EV के बारे में कि भारत में यह कब लॉन्च होने वाला है, इसमें शामिल फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ साथ इसकी क़ीमत पर भी बात किया गया है। टाटा की और भी कारें NEXON EV और TIGOR EV ये दोनों कार Ziptron Technology के ऊपर Based थी Ziptron Technology पिछले काफी समय से इंडिया में Survive करती आई है।
उसके बाद टाटा ने अपनी 2nd Generation Tata Curvv EV Concept को इंडिया में पेश किया है। इस कार में कई सारे फीचर्स और इसके यूनिक डिज़ाइन को देखकर काफी लोग आकर्षित हो रहे है वैसे देखा जाए तो टाटा किसी भी बिजनेस में भारत को पीछे नही रहने देता है। ये हमारे लिए गर्व की बात है की टाटा भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में किसी विदेशी कंपनी का कब्ज़ा नहीं होने दे रही है। तो चलिए इस कार की Details पर आते है और जानते है इस कार के फीचर्स ,रेंज और आखिरकार ये कार लांच कब होगी ?
Tata Curvv EV Specifications
Tata Curvv EV के अगर Specification की बात करे तो कार के Concept से पता चलता है कि टाटा के EV कार का Interior बेहद ही शानदार होगा। इसमें बेहतरीन Sunroof के अलावा आपको अच्छा स्पेस देखने को मिल सकता है और इस कार की डिज़ाइन काफी लोगो को आकर्षित करेगी। साथ ही Concept image से ये भी पता चला है कि इसमें काफी बड़ा बूट स्पेस देखने को मिल सकता है। 400KM – 500KM तक रेंज, A.C और D.C दो चार्जिंग सपोर्ट भी Tata Curvv EV कार में होने वाली है।
Tata Curvv Engine
यदि हम टाटा मोटर्स के इस Tata Curvv Engine के बारे में बात करते हैं तो टाटा कर्व तीन इंजन विकल्पों के साथ भारतीय बाज़ार में उपलब्ध होगी। एक EV और दो ICI टाटा कर्व के EV Version का उद्देश्य एकल और दोहरे मोटर कॉन्फ़िगरेशन दोनों को शामिल करना है। पहले वाले में फ्रंट-व्हील ड्राइव होगा, लेकिन दूसरे में ऑल-व्हील ड्राइव होगा। एक बार चार्ज करने पर, किसी भी स्थिति में रेंज लगभग 400KM – 500KM तक होगी। टाटा कर्व में हुड के नीचे 122bhp और 225Nm टॉर्क के साथ एक नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन द्वारा ऑपरेट किए जाने की पूरी संभावना है।
Tata Curvv EV Features
अगर अब फीचर्स की बात की जाय तो Tata Curvv EV में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, डुअल- टोन अलॉय व्हील, फ्रंट और रियर LED लाइट बार, वर्टिकल स्टैक्ड हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, शार्क-फिन एंटीना, रुफ रेल्स और एक स्लोपिंग Rufline शामिल होगी। कर्व – SUV के अंदर 10.25-इंच टचस्क्रीन, एक ADAS सूट, AC फंक्शन के लिए टच कंट्रोल, ड्राइव मोड के लिए एक रोटरी डायल, एक 360- डिग्री कैमरा, हवादार फ्रंट सीटें और एक पुन: डिज़ाइन किया गया गियर लीवर हो सकता है।
Tata Curvv EV Safety Features
आपको यह यह बात तो पहले से ही पता होगा कि टाटा एक भारतीय कंपनी हैं और पॉवरफुल भी है तो यह सुरक्षा का ख़ास ध्यान में रखकर Tata Curvv में लोगों की सुरक्षा के लिए 6 airbag, (ESC) इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक 360 डिग्री कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर शामिल होंगे। टाटा कर्व में Automatic emergency break और Blinds स्पॉट सहायता जैसे advanced ड्राइविंग सहायता सिस्टम (ADAS) भी शामिल होंगे।
Tata Curvv EV Price in India
अब हम बात करते हैं Tata Curvv EV Price के बारे में, अगर इसमें मौजूद फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के हिसाब से देखा जाए तो Tata Curvv EV की कीमत ₹10.50 लाख और ₹14.00 लाख के बीच होने का अनुमान है, और यह क़ीमत चुने गए मॉडल पर निर्भर करता है। कि उसमें क्या क्या फीचर्स मौजूद हैं उसी क़ीमत लगाया जाता हैं।
Tata Curvv EV Range
सोशल मीडिया से मिली जानकारी अनुसार टाटा मोटर्स ने अपने इस Tata Curvv EV Range में एक अच्छा रेंज भी शामिल किया हैं, जिससे लोगों को इसके बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़े और वह एक अच्छा और फायदेमंद के साथ कंफर्टेबल महसूस कर सकें। इसलिए कंपनी ने टाटा कर्व एक बड़ा बैटरी पैक देगा जो 400KM – 500KM तक certified रेंज निकालने में सक्षम हो पाएगा।
Tata Curvv EV Launch Date in India
टाटा ने पिछले साल 2023 ऑटो एक्सपो में Curvv ICI SUV का अनावरण किया। पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कर्व का Production (Tata Curvv Launch Date in India) साल 2024 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है, जिसका Production Specific Version आ गया। कुल मिलाकर कर्व 4 वेरिएंट में उपलब्ध होगा जो XE, XM, XZ, XZ+ वेरिएंट मे मौजूद होने वाला हैं और यह कार भारतीय बाज़ार में एक अनुमानित तौर पर मार्च 2024 में लॉन्च होने की संभावना है।
Conclusion
EV कार लवर्स के लिए यह टाटा कर्व ईवी सोने पर सुहागा होने वाला है क्योंकि इसमें मौजूद शानदार फीचर्स के साथ कंफर्टेबल फील और बहुत ही अफॉर्डेबल क़ीमत पर मिलने वाला है। फीचर्स और तकनीकी सुविधा तथा कीमत के अनुसार यदि भारतीय बाजार में लॉन्च होगा तो यह एक बजट के हिसाब से अच्छी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है।